Get App

Operation Sindoor: PM मोदी ने रद्द की अपनी तीन देशों की यात्रा, आतंकियों पर सेना के एक्शन को सराहा

India Strikes Pakistan: इससे पहले, भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक सीमा (LAC), नियंत्रण रेखा (LOC) पर तनाव के बीच पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को में विजय दिवस परेड में शामिल नहीं हुए थे। इस बीत PM मोदी ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर तीनों सेनाओं के ज्वाइंट ऑपरेशन पर पहली प्रतिक्रिया भी आई

Shubham Sharmaअपडेटेड May 07, 2025 पर 1:10 PM
Operation Sindoor: PM मोदी ने रद्द की अपनी तीन देशों की यात्रा, आतंकियों पर सेना के एक्शन को सराहा
Operation Sindoor: PM मोदी ने रद्द की अपनी तीन देशों की यात्रा

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोएशिया, नीदरलैंड और नॉर्वे की अपनी आगामी यात्रा को टाल दिया है। भारतीय सेना ने बुधवार (7 मई) को "ऑपरेशन सिंदूर" शुरू किया, जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में एक त्वरित और लक्षित सैन्य कार्रवाई थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। इस ऑपरेशन का मकसद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) दोनों में ही आतंकवादी ठिकानों पर हमला करना था। सरकार की ओर से जारी एक प्रेस ब्रीफिंग के अनुसार, कुल नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया गया।

इससे पहले, भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक सीमा (LAC), नियंत्रण रेखा (LOC) पर तनाव के बीच पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को में विजय दिवस परेड में शामिल नहीं हुए थे।

इस बीत PM मोदी ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर तीनों सेनाओं के ज्वाइंट ऑपरेशन पर पहली प्रतिक्रिया भी आई। PM मोदी कैबिनेट को इस मिलिट्री एक्शन की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सेना के इस एक्शन की सराहना भी की।

कल होगी सर्वदलीय बैठक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें