22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार में शामिल आतंकवादियों लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने बताया कि बेगुनाह पर्यटकों को मारने वाले आतंकवादियों में से एक आदिल अहमद थोकर 2018 में पाकिस्तान गया था और छह साल बाद तीन से चार आतंकवादियों के साथ वापस लौटा था। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गुर्रे गांव का रहने वाले आदिल अहमद थोकर पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकवादी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक माना जाता है।
