Get App

Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी टूरिस्ट की भी मौत, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र से हैं मारे गए पर्यटक

Pahalgam Terror Attack: गृह मंत्री अमित शाह और LG मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंच चुके हैं। खबर ये भी है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी कश्मीर जा सकते हैं। यह फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद से कश्मीर में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। पुलवामा में आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 47 जवानों की जान चली गई थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 8:56 PM
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी टूरिस्ट की भी मौत, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र से हैं मारे गए पर्यटक
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेश टूरिस्ट की मौत, गुजरात कर्नाटक और महाराष्ट्र से हैं मारे गए पर्यटक

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले में 27 टूरिस्ट की जान जा चुकी है। इन 27 लोगों में दो विदेशी पर्यटक भी हैं। सूत्रों ने बताया कि मारे गए विदेश नागरिकों में एक इजरायल और एक इटली का था। बाकी टूरिस्ट गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र से थे। जिस समय यह आतंकी हमला हुआ उस समय पर्यटक यहां आम दिनों की तरह खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह और LG मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंच चुके हैं। खबर ये भी है कि सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी कश्मीर जा सकते हैं।

यह फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद से कश्मीर में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। पुलवामा में आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 47 जवानों की जान चली गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मोदी ने 'X' पर कहा, “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें