Get App

Pahalgam Attack Video: चावल में नमक हो गया ज्यादा, फिर आतंक के छर्रों से लावण्या की बची जान, नहीं आई एक भी खरोंच

Pahalgam Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरी दुनिया आक्रोश है। बेगुनाह सैलानियों को मौत के घाट उतार दिया गया। जश्न के माहौल में तड़तड़ाती गोलियों से पूरी घाटी में सन्नाटा पसर गया। इस बीच केरल के एक परिवार की ऐसे जान बची, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। परिवार को लंच करने में देरी क्या हुई, मौत के मुहाने से घर वापस लौट गए

Jitendra Singhअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 2:43 PM
Pahalgam Attack Video: चावल में नमक हो गया ज्यादा, फिर आतंक के छर्रों से लावण्या की बची जान, नहीं आई एक भी खरोंच
Pahalgam Attack: लंच में नमक ज्यादा होने के कारण दोबारा लंच बनाना पड़ा। लिहाजा परिवार को पहलगाम पहुंचने में देरी होने से जान बच गई।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम का बैसरन इलाका हमेशा सैलानियों से खचाखच भरा रहता है। देश-विदेश से सैलानी यहां घूमने आते हैं। यहां का स्थानीय रोजगार भी पर्यटन पर निर्भर है। लोग जश्न में डूबे हुए थे। तभी अचानक आतंक के छरें घाटी को चीरने लगे। आतंकवादी सैलानियों को कीड़े-मकोड़ों की तरह गोलियों से भून रहे थे। यह मंजर ऐसा था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी। इस ठिकाने पर केरल का एक परिवार भी पहुंचने वाला था। लेकिन लंच करने की जिद ने उन्हें इस घटना स्थल से दूर कर दिया और चावल में नमक क्या ज्यादा हुआ, उनकी जिंदगी ही बच गई।

दरअसल, केरल के कन्नूर में रहने वाली लावण्या अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गई थी। कई दिनों तक घूमने की वजह से वो ढंग से लंच भी नहीं कर पा रहीं थी। फिर 22 अप्रैल को वो पहलगाम घूमने के लिए अपने होटल से निकल चुकीं थी। तभी पहलगाम पहुंचने के 15 मिनट पहले लंच करने के लिए रुक गए। इसके बाद जब वो पहलगाम पहुंची तो वहां सैलानियों के जश्न की जगह भागदौड़, चीख पुकार ही सुनी। इसके बाद लावण्या ने वहां फौरन लौटना ही बेहतर समझा।

चावल में नमक ज्यादा, बच गई जान

मामला कुछ यूं है कि लावण्या जब अपने परिवार के साथ होटल में लंच कर रहीं थी। उन्होंने फ्राई राइस का ऑर्डर किया था। इसके बाद जो राइस मिला, उसमें नमक की मात्रा ज्यादा थी। लिहाजा होटल से शिकायत की गई। होटल के मालिक ने इस बात को समझ लिया और खेद प्रकट किया। इसके बाद दोबारा फ्राई राइस बनाकर देने की बात कही गई। ऐसे में दोबारा फ्राई राइस आने में करीब एक घंटा लग गया। लिहाजा पहलगाम में पहुंचने में उन्हें देरी हो गई। फिर लावण्या जैसे ही अपने परिवार के साथ पहलगाम पहुंची, उन्हें आभास हो गया कि कुछ गड़बड़ है। चारो तरफ चीख पुकार मची हुई थी। जिसे जहां जगह मिल रही थी भाग रहे थे। ऐसे में चावल में नमक ज्यादा होना, लंच में दोरी होने उनकी जिंदगी बच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें