Kashmir Pahalgam Terror Attack: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ले ली है। आतंकी साजिश का पता लगाने के लिए सबूतों की तलाश तेज कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ हो रही है। इस बीच, न्यूज18 के एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैसरन में पर्यटकों के लिए रील बनाने वाले एक स्थानीय वीडियोग्राफर को पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने मुख्य गवाह बनाया है। अधिकारियों ने चैनल को बताया कि स्थानीय फोटोग्राफर ने पूरे आतंकी हमले को अपने कैमरे में कैद किया था।
