Pappu Yadav News: बिहार से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी करने के चलते आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। पूर्णिया सांसद यादव की राजनीति में महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और JDU के नेताओं ने उनकी आलोचना की है। जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव को 'पागल' बता दिया है।
