Get App

PM Modi In Mumbai: '26/11 हमले के वक्त कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए'; पीएम मोदी का UPA सरकार पर बड़ा हमला

PM Modi In Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अक्टूबर) को कहा कि कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था। पीएम मोदी ने मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार पर कमजोरी दिखाने का आरोप लगाया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 08, 2025 पर 5:28 PM
PM Modi In Mumbai: '26/11 हमले के वक्त कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए'; पीएम मोदी का UPA सरकार पर बड़ा हमला
PM Modi In Mumbai: पीएम मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित किया

PM Modi In Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (8 अक्टूबर) को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार पर कमजोरी दिखाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है। इसलिए, 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि तब जो कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि उस समय राजनीतिक फैसले किसी दूसरे देश के दबाव से प्रभावित थे। पीएम मोदी ने कहा, "मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है। इसलिए, 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना। लेकिन तब जो कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए।"

प्रधानमंत्री ने पी चिंदबरम का जिक्र करते हुए आगे कहा, "हाल ही में कांग्रेस के एक बड़े नेता, जो कांग्रेस के शासनकाल में देश के गृहमंत्री रह चुके हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है कि 2008 के मुंबई हमले के बाद हमारी सेनाएं, पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार थीं। पूरा देश भी यही चाहता था, लेकिन किसी दूसरे देश के दबाव में कांग्रेस सरकार ने देश की सेनाओं को पाकिस्तान पर हमला करने से रोक दिया। कांग्रेस को बताना होगा कि वह कौन था जिसने विदेशी दबाव में फैसला लिया और मुंबई एवं देश की भावना से खिलवाड़ किया।"

पीएम मोदी ने कहा, "हमारे लिए देश और देशवासियों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। आज का भारत दमदार जवाब देता है, घर में घुसकर मारता है। यह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने देखा है।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें