Mohanlal praised PM Modi: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया है। अभिनेता ने कहा कि पीएम मोदी कलाकारों और सृजनकर्ताओं का गहरा सम्मान करते हैं। मोहनलाल ने ये टिप्पणियां केंद्र सरकार के सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म MYGOVINDIA पर प्रसारित एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कीं।
