Get App

पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, वर्ल्ड कप चैंपियन को किया सम्मानित, तस्वीरें वायरल

Women's World Cup champions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 नवंबर) को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप विजेताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 9:47 PM
पीएम मोदी ने महिला क्रिकेट टीम से की मुलाकात, वर्ल्ड कप चैंपियन को किया सम्मानित, तस्वीरें वायरल
Women’s World Cup winners: उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें प्रेरित किया है

PM Modi Meets World Cup Winning Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 नवंबर) को विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम से अपने आधिकारिक निवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने विश्व कप में लगातार तीन हार के कठिन दौर से गुजरने के बाद शानदार वापसी के लिए खिलाड़ियों की तारीफ की।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अब वे ट्रॉफी के साथ मिल रहे हैं। आगे भी मिलते रहना चाहेंगे। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें प्रेरित किया है। वे उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री से मिलने मंगलवार की शाम दिल्ली पहुंची थी। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार आईसीसी खिताब जीता था। प्रधानमंत्री मोदी सालों से खेलों के प्रबल समर्थक रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें