PM Modi skip Russia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने रूस की राजधानी मॉस्को में 'विक्ट्री डे' के 80वें वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को मॉस्को में 9 मई को आयोजित होने वाली परेड के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन भारत ने रूस को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसमें शामिल होंगे। सिंह नौ मई को रूस की विक्ट्र डे परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर सोवियत विजय की 80वीं वर्षगांठ पर यह परेड आयोजित की जाएगी।