Get App

Rashtra Prerna Sthal: पीएम मोदी आज लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है इसमें खास

Rashtra Prerna Sthal: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जा रहे हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2:30 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 25, 2025 पर 9:21 AM
Rashtra Prerna Sthal: पीएम मोदी आज लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है इसमें खास
पीएम मोदी आज लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या है इसमें खास

Rashtra Prerna Sthal: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 25 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जा रहे हैं। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2:30 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल को एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और स्थायी राष्ट्रीय महत्व के प्रेरणास्रोत परिसर के रूप में विकसित किया गया है।

परिसर के अंदर क्या है?

लखनऊ के बाहरी इलाके में हरदोई रोड पर 65 एकड़ में फैले इस परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं। प्रत्येक प्रतिमा का वजन 42 टन है और उनके चबूतरे के चारों ओर एक जलकुंड बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें