Get App

G-7 के लिए कनाडा नहीं जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्यों टूट रही है 6 साल पुरानी ये परंपरा?

भारत अब जापान को पछाड़ कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जानकारों का मानना है कि भारत, कनाडा के लिए एक अहम व्यापारिक साझेदार साबित हो सकता है, खासकर तब जब कनाडा अपनी धीमी पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा में सरकार बदलने के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को सुधारने की दिशा में कुछ पहल जरूर की है, लेकिन इन संबंधों को पूरी तरह से सामान्य होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 6:53 PM
G-7 के लिए कनाडा नहीं जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्यों टूट रही है 6 साल पुरानी ये परंपरा?
G-7 के लिए कनाडा नहीं जाएंगे पीएम मोदी

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार कनाडा में होने वाले जी-7 समिट में शामिल नहीं होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से वह इस समिट से दूर रहेंगे। पिछले छह सालों में यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी जी-7 जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं, यूरोपीय संघ, आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं।

धीमी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कनाडा की कोशिश

बता दें कि भारत अब जापान को पछाड़ कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जानकारों का मानना है कि भारत, कनाडा के लिए एक अहम व्यापारिक साझेदार साबित हो सकता है, खासकर तब जब कनाडा अपनी धीमी पड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा में सरकार बदलने के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को सुधारने की दिशा में कुछ पहल जरूर की है, लेकिन इन संबंधों को पूरी तरह से सामान्य होने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

इस वजह से शामिल नहीं हो रहा भारत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें