पुणे और पिंपरी-चिंचवड नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पुणे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अजित पवार की NCP केवल 12 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं, पिंपरी-चिंचवड में भी बीजेपी ने बड़ी बढ़त बनाते हुए 38 सीटों पर अपना दबदबा कायम किया है।
