भारत को डिफेंस को और भी ज्यादा मजबूत करते हुए, केंद्र सरकार ने फ्रांस से भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल मरीन फाइटर जैट खरीदने की एक बड़ी डील को मंजूरी दे दी है। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि यह डील गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट एग्रीमेंट के तहत की जाएगी, जिसकी कीमत 63,000 करोड़ रुपए से ज्यादा होगी और इस पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे। सूत्रों ने बताया, "इस डील के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे।"
