केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में है। दोनों देशों की वार्ता टीमें समझौते के ब्योरे को अंतिम रूप दे रही हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीयूष गोयल ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और दूसरी विपक्षी पार्टियों पर भी करारा हमला बोला। गोयल ने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ खड़े DMK, TMC, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के नेता शायद भारत के उज्ज्वल भविष्य से ईर्ष्या करते हैं।
