कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रायहान वाड्रा ने कथित तौर पर अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। खबरों के मुताबिक, रायहान ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने स्वीकार कर लिया। बताया जा रहा है कि सगाई को दोनों परिवारों की मंजूरी मिल चुकी है। सूत्रों ने बताया कि अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली में रहता है।
