Rajasthan Accident: राजस्थान के दो जिलों में भीषण सड़क हादसा! दौसा में 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत, श्रीगंगानगर में महिला पुलिस अधिकारी की गई जान

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में एक भयानक सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। कार तेज रफ्तार में थी। इस वजह से कंट्रोल से बाहर हो गई। कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। वहीं, श्रीगंगानगर में हुए सड़क हादसे में एक महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा और श्रीगंगानगर में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है

Rajasthan Accident: पुलिस ने बुधवार (11 फरवरी) सुबह बताया कि राजस्थान के दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कार सवार युवक एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात हुआ जब एक कार एक ट्रक से टकरा गई। बताया जाता है कि शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी।

इस दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि युवक दोस्त थे। दौसा के कालाखो गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग आभानेरी गांव में एक इवेंट से लौट रहे थे, तभी जयपुर-आगरा हाईवे पर उनकी गाड़ी का कंट्रोल बिगड़ गया। इस दौरान डिवाइडर टूट गया और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोगों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सभी आपस में गहरे दोस्त थे। हादसे के चलते 4 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने दौसा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


इसके अलावा एक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे की खबर मिलते ही एसपी सागर राणा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कालाखो गांव में मातम पसरा हुआ है।

श्रीगंगानगर में महिला पुलिस अधिकारी की मौत

इस बीच, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार सुबह एक पुलिस गाड़ी और कार की टक्कर में एक महिला इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शहर के दुर्गा मंदिर इलाके के पास बुधवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर ज्योति नायक एक कांस्टेबल के साथ पेट्रोलिंग कर रही थीं, तभी पुलिस गाड़ी और कार की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें- Lakhpati Bitiya Yojana: क्या है 'लखपति बिटिया योजना'? दिल्ली की लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मिलेंगे ₹1 लाख

अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस गाड़ी पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में कांस्टेबल ज्योति नायक और कार ड्राइवर घायल हो गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने ज्योति नायक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अमृता दुहन और दूसरे अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।