Rajasthan Accident: पुलिस ने बुधवार (11 फरवरी) सुबह बताया कि राजस्थान के दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कार सवार युवक एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात हुआ जब एक कार एक ट्रक से टकरा गई। बताया जाता है कि शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसी।
