Rajasthan News: दलितों को लंदन घुमाएगी राजस्थान की भजनलाल सरकार, फ्री में होगा सफर, जानिए कैसे करें अप्लाई

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पंचतीर्थ यात्रा नामक एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके जरिए दलित समाज के लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े तीर्थस्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें भीमराव आंबेडकर का लंदन का घर भी शामिल है। इस पूरी योजना का खर्च राज्य सरकार उठाएगी

अपडेटेड Apr 20, 2025 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
Rajasthan News: डॉ. भीमराव आंबेडकर पंचतीर्थ योजना के तहत 1000 लोगों को बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने हाल ही में डॉ. भीमराव आंबेडकर पंचतीर्थ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दलित समाज के लोगों को डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों की सैर कराई जाती है। 14 अप्रैल को राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर पहला जत्था रवाना किया है। डॉ आंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों में से चार स्थल भारत में हैं जबकि एक लंदन में है। भारत के स्थलों के दर्शन का प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को दिल्ली, नागपुर, मुंबई, महू और लंदन घुमाया जाएगा। इसका खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

योजना के तहत चुने गए 1000 लोगों को बाबा साहेब आंबेडकर से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इनमें दिल्ली, नागपुर, मुंबई, महू और लंदन शामिल हैं। खास बात यह है कि यात्रियों को रहने, खाने और आने-जाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

लंदन की सैर कराएगी राजस्थान सरकार


इस योजना की सबसे खास बात यह है कि बाबा साहेब के लंदन स्थित निवास की भी यात्रा करवाई जाएगी। यही वह ऐतिहासिक घर है जहाँ बाबा साहेब ने वकालत की पढ़ाई की थी। भारत सरकार इस घर को पहले ही खरीद चुकी है। अब इस घर को स्मारक के रूप में बनाया गया है। इसकी देखरेख भारत सरकार कर रही है। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के मुताबिक, लंदन यात्रा का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, योजना का अगला चरण लागू कर दिया जाएगा। इसका पहला चरण शुरू हो चुका है। हर साल हजारों लोगों को पंचतीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। अब राजस्थान सरकार चाहती है कि दलित समाज के लोग उस स्थान पर जाकर इतिहास को महसूस करें।

जानिए क्या है पंचतीर्थ यात्रा

कुछ साल पहले, केंद्र सरकार ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और विरासत से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों की पहचान की थी। जिन्हें पंचतीर्थ कहा गया। इनमें उनका जन्मस्थान, वह स्थान जहाँ उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाया था, और उनकी शिक्षा और मृत्यु से जुड़े स्थान शामिल हैं। तब से कई भाजपा शासित राज्यों ने इन स्थलों की तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने के लिए योजनाएँ विकसित की हैं।

पंचतीर्थ यात्रा के लिए कैसे करें अप्लाई

सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। सामाजिक न्याय विभाग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी मुहैया कराई गई है। इसके लिए राज्य का निवास प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य से संबंधित दस्तावेजों के साथ कोई भी दलित वर्ग का व्यक्ति अप्लाई कर सकता है।

Maharashtra News: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे फिर होंगे साथ? CM देवेंद्र फडणवीस ने जताई खुशी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।