Get App

Rajnath Singh : ईरान-अमेरिका जंग के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की हाई लेवल मीटिंग, इन मुद्दे पर दिया जोर

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शुक्रवार को बात की थी। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ करीब दो घंटे तक बातचीत की। हालांकि, जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उन्हें इस बैठक में शामिल नहीं किया गया है। इस बैठक का मकसद साफ था कि दुनिया में चाहे कितनी भी उथल-पुथल मचे, भारत में तेल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई रुकनी नहीं चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 10:25 PM
Rajnath Singh : ईरान-अमेरिका जंग के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की हाई लेवल मीटिंग, इन मुद्दे पर दिया जोर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक की।

अमेरिका-ईरान जंग के कारण मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात और उसके भारत पर पड़ने वाले संभावित असर के मद्देनजर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मंत्रियों के अनौपचारिक समूह की बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, भारत के परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि मध्यम और लंबी अवधि की तैयारी के साथ-साथ तेजी से फैसले लेने की प्रक्रिया भी मजबूत होनी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने की बैठक

बता दें कि, राजनाथ सिंह ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां के हालात के अनुसार जरूरी कदम सुझाने के लिए बनाए गए मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (आईजीओएम) की पहली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि मध्यम और लंबी अवधि की तैयारी के साथ-साथ तेजी से फैसले लेने की प्रक्रिया भी मजबूत होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें