Get App

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यूपी में रेड अलर्ट, DGP ने जारी किया यह आदेश

भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2025 पर 10:21 AM
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यूपी में रेड अलर्ट, DGP ने जारी किया यह आदेश
भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया, वहीं अब उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है (प्रतिकात्मक फोटो)

Operation Sindoor : पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान कम से कम 9 जगहों पर आतंकवादी ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया है। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी संगठनों के ठिकानों पर बड़ी और सटीक कार्रवाई की है। भारती वायुसेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद के चार, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे उन स्थलों को निशाना बनाया गया, जहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती है।

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी पुलिस की सभी यूनिटों को डिफेंस यूनिट्स के साथ समन्वय बनाकर अहम ठिकानों की सुरक्षा को और मजबूत करने के निर्देश दिया है।

यूपी में रेड अलर्ट 

वहीं भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद उत्तर प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यूपी पुलिस की सभी क्षेत्रीय इकाइयों को सैन्य संस्थाओं के साथ समन्वय बनाए रखने और संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें