छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे इलाकों में लोकतंत्र का उत्सव 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 47 ऐसे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व मनाना संभव नहीं था, वहां पहली बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया। यह बस्तर के इतिहास में वामपंथी नक्सलवाद के खात्मे के बाद लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना का महत्वपूर्ण क्षण है।
