Get App

Republic Day 2026: दिल्ली समेत कई शहरों में खालिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकियों का खतरा! 26 जनवरी से पहले बड़ा अलर्ट

खुफिया जानकारी में यह भी सामने आया है कि विदेश में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलर अब पंजाब के गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये गैंगस्टर ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के जरिए आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:17 PM
Republic Day 2026: दिल्ली समेत कई शहरों में खालिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकियों का खतरा! 26 जनवरी से पहले बड़ा अलर्ट
Republic Day 2026: दिल्ली समेत कई शहरों में खालिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकियों का खतरा!

26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली और देश के कई अन्य शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि खालिस्तानी और बांग्लादेश आधारित आतंकी संगठन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, खुफिया सूत्रों ने बताया है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली और अन्य अहम शहरों को अलर्ट पर रखा गया है। एजेंसियों को आशंका है कि देश विरोधी ताकतें इस दौरान हमला करने की योजना बना सकती हैं।

खुफिया जानकारी में यह भी सामने आया है कि विदेश में बैठे खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलर अब पंजाब के गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये गैंगस्टर ज़मीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और स्थानीय आपराधिक नेटवर्क के जरिए आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे गैंगस्टर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं। धीरे-धीरे इनके खालिस्तानी आतंकी संगठनों से संबंध भी मजबूत होते जा रहे हैं, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें