गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। 26 जनवरी 2026 को होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय के बाद यह निर्णय किया गया है कि 25 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों की सभी अधिकृत पार्किंग सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
