Get App

Jyoti Malhotra: लाहौर का अनारकली बाजार और 6 गनमैन...स्कॉटिश यूट्यूबर के वीडियो में खुला ज्योति मल्होत्रा का ये राज

YouTuber Jyoti Malhotra : स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम मिल ने अपने चैनल 'कैलम अब्रॉड' पर पाकिस्तान यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो लाहौर के अनारकली बाजार में ज्योति मल्होत्रा से बातचीत करते नजर आते हैं। वीडियो में दिखा कि कुछ हथियारबंद लोग ज्योति को घेरे हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2025 पर 4:53 PM
Jyoti Malhotra: लाहौर का अनारकली बाजार और 6 गनमैन...स्कॉटिश यूट्यूबर के वीडियो में खुला ज्योति मल्होत्रा का ये राज
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर हर रोज कोई ना कोई खुलासा हो रहा है

YouTuber Jyoti Malhotra : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर हर रोज कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। फिलहाल ज्योति मल्होत्रा को पुलिस के हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। इसी बीच पाकिस्तान से ज्योति का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके साथ एक दो नहीं बल्कि 6-6 हथियारबंद लोग दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो ज्योति के बॉडिगार्ड हैं। ज्योति का ये वीडियो स्कॉटिश यूट्यूबर के ब्लाग में रिकॉर्ड हुई। पुलिस को शक है कि ज्योति का संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से था, इसी आधार पर जांच की जा रही है।

स्कॉटिश यूट्यूबर के वीडियो में खुला ये राज 

स्कॉटलैंड के यूट्यूबर कैलम मिल ने अपने चैनल 'कैलम अब्रॉड' पर पाकिस्तान यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो लाहौर के अनारकली बाजार में ज्योति मल्होत्रा से बातचीत करते नजर आते हैं। वीडियो में दिखा कि कुछ हथियारबंद लोग ज्योति को घेरे हुए हैं। बातचीत के दौरान ज्योति ने कैलम से पूछा कि क्या वो पहली बार पाकिस्तान आए हैं, जिस पर उन्होंने बताया कि वह पहले भी कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। बातचीत के दौरान ज्योति ने खुद को भारत से बताया और भारत आने के बारे में भी सवाल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें