Delhi Heatwave 2026: गुरुवार की सुबह दिल्ली में हल्की हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहा। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि सुबह 8 बजे तक तापमान बढ़कर लगभग 33 डिग्री सेल्सियस हो गया था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शहर में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को लू चलने की संभावना है, जिस वजह से दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
