Sharad Pawar Political Journey: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने 6 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ली। पवार 85 साल की उम्र में व्हील चेयर पर राज्यसभा में शपथ लेने पहुंचे, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सेहत को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार का राजनीतिक सफर भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली और लंबे अध्यायों में से एक है।
