पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने इतिहास के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। एक तरफ पार्टी के 19 लोकसभा सांसदों के बागी गुट में शामिल होने की खबरें आ रही हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के चर्चित चेहरे और आसनसोल से दो बार के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक भावुक बयान जारी कर खुद की स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा है कि वो ममता बनर्जी के साथ हैं और उन्हें मुश्किल दौर में अकेला नहीं छोड़ेंगे।
