Shirdi Baba Fraud: मुंबई में शिरडी के एक धर्मगुरु पर एक चौंका देने वाले धोखाधड़ी का आरोप लगा है - उन्होंने फर्जी आयकर अधिकारियों को अपने ही भक्तों के घरों पर छापा मारने के लिए भेजा, फिर खुद को उनका “मसीहा” बताकर करोड़ों रुपये की उगाही की। यह पूरा गिरोह बॉलीवुड फिल्म ‘Special 26’ जैसा बताया जा रहा है। इसमें खास तौर पर अमीर उद्योगपतियों को निशाना बनाया जाता था, जो उस बाबा पर भरोसा करके अपनी गुप्त वित्तीय जानकारी साझा करते थे।
