Sikkim Landslide: पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार (12 सितंबर) तड़के हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग लापता हो गए हैं। सिक्किम पुलिस की तरफ से शेयर किए गए एक वीडियो में अधिकारी तेज बहते बाढ़ के पानी में रस्सी या सहारे का सहारा लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और SSB जवानों के साथ मिलकर बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से 2 घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की।