Get App

Sikkim Rain-Landslides: सिक्किम में भारी बारिश का कहर! सेना के कैंप पर भूस्खलन से 3 की मौत, 6 सुरक्षाकर्मी लापता, 100 पर्यटकों को बचाया गया

Sikkim Rain and Landslides: सिक्किम के लाचेन में भारी बारिश के बीच सेना के कैंप पर भूस्खलन से कम से कम तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लापता हैं। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार (2 जून) को बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार (1 जून) शाम करीब सात बजे हुआ। रक्षा अधिकारी ने एक बयान में बताया कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि चार लोगों को मामूली चोटों आई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 2:29 PM
Sikkim Rain-Landslides: सिक्किम में भारी बारिश का कहर! सेना के कैंप पर भूस्खलन से 3 की मौत, 6 सुरक्षाकर्मी लापता, 100 पर्यटकों को बचाया गया
Sikkim Rain and Landslides: सिक्किम में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार भारी बारिश हो रही है (फाइल फोटो)

Sikkim Rain and Landslides News: सिक्किम के लाचेन में एक आर्मी कैंप के भूस्खलन की चपेट में आ जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में छह सुरक्षाकर्मी लापता हो गए है। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार (2 जून) को बताया कि भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन रविवार (1 जून) शाम करीब सात बजे हुआ। रक्षा अधिकारी ने एक बयान में बताया कि तीन शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि चार लोगों को मामूली चोटों आई हैं। उन्होंने कहा, "चुनौतियों भरे हालात में बचाव दल लापता छह जवानों की तलाश में जुटा है।" सिक्किम में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है।

इस बीच, उत्तरी सिक्किम के लाचुंग में फंसे 100 से ज्यादा सैलानियों को लेकर 18 वाहनों का पहला समूह लोअर द्ज़ोंगू के फिदांग पहुंच गया है। मंगन जिला कलेक्टर अनंत जैन ने काफिले का नेतृत्व किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाया जाए। फिदांग से पर्यटक गंगटोक के लिए रवाना होंगे।

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, 284 वाहनों, 16 बाइकों सहित 1,678 पर्यटकों (पुरुष 737, महिलाएं 561, बच्चे 380) का एक अन्य काफिला थेंग चेक पोस्ट को पार कर फिदांग की ओर बढ़ रहा है। निकासी प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों की सराहना करते हुए जैन ने कहा कि लाचुंग से सभी पर्यटकों को आज लाचुंग-चुंगथांग-सिफगयेर-फिदांग मार्ग से सुरक्षित वापस गंगटोक पहुंचा दिया जाएगा।

जैन ने कहा कि लाचेन तक सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पर्यटक उत्तर सिक्किम में फंसे हुए हैं क्योंकि भारी बारिश ने मंगन जिले को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दो पुल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बीआरओ ने कहा कि लगातार भारी बारिश के बाद 30 मई को अचानक बादल फट जाने से उत्तरी सिक्किम में काफी नुकसान हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें