Get App

SIR in Jharkhand: झारखंड में 10 फरवरी के बाद कभी भी शुरू हो सकता है एसआईआर, 12 लाख मतदाताओं के नाम कटने की आशंका

SIR in Jharkhand: झारखंड में फरवरी में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की औपचारिक घोषणा हो सकती है। 10 फरवरी के बाद SIR कभी भी शुरू हो सकती है। 8 जनवरी को चुनाव आयोग की टीम झारखंड पहुंच रही है। 2003 की वोटर लिस्ट के आधार पर मैपिंग का करीब 78% काम पूरा हो चुका है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 8:47 AM
SIR in Jharkhand: झारखंड में 10 फरवरी के बाद कभी भी शुरू हो सकता है एसआईआर, 12 लाख मतदाताओं के नाम कटने की आशंका
SIR in Jharkhand: 10 फरवरी के बाद SIR की औपचारिक घोषणा संभव है

SIR in Jharkhand: झारखंड में 10 फरवरी के बाद वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की औपचारिक घोषणा हो सकती है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 8 जनवरी को चुनाव आयोग की एक टीम झारखंड पहुंच रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2003 की मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग का करीब 78% काम पूरा हो चुका है। SIR के दौरान गलत दस्तावेज देने वाले मतदाताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। झारखंड में एसआईआर के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

फिलहाल, वर्तमान वोटर लिस्ट की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से पैंरेंटल मैपिंग तथा मतदान केंद्रों की जियो फेंसिंग तथा रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया चल रही है। अबतक की पैरेंटल मैपिंग में लगभग 12 लाख वोटर्स चिह्नित किए गए हैं, जिनके नाम आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने पर काटे जा सकते हैं। मृत या लंबे समय से गैर हाजिर या दो स्थान पर मतदाता सूची में दर्ज नाम चिह्नित किए गए हैं। अब गणन फॉर्म घर घर दिया जाएगा। इसे सभी वोटर्स को भरना अनिवार्य होगा।

झारखंड के SIR ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और वोटरों दोनों के बीच बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी हैBLOs पर भारी दबाव हैजिन वोटरों के नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं हैं, वे कन्फ्यूज हैं। वे नाम कटने से डरे हुए हैं। साहिबगंज के एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) ने कहा, "दबाव के बारे में मत पूछिए, सर। वीडियो कॉल मीटिंग के दौरान, डिप्टी कमिश्नर हमें खुलेआम चेतावनी देते हैं कि अगर हम टारगेट पूरा नहीं कर पाए, तो हमें नौकरी से सस्पेंड कर दिया जाएगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें