Solar Eclipse 2025: इस समय सोशल मीडिया में हर तरफ 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है ये दुर्लभ सूर्य ग्रहण है, जिसमें 6 मिनट तक पूरी धरती पर अंधेरा छा जाएगा। इतना ही नहीं, इसके बाद अगले 100 साल तक ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलेगा। अब सोचने वाली बात ये है कि यह घटना इस साल होगी या ये भ्रामक जानकारी है। आइए जानते हैं ऐसा सूर्य ग्रहण कब पड़ेगा, पड़ेगा भी या ये महज अफवाह है।
