Sugar Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों ने देश में नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। सरकार ने चीनी उत्पादन में कमी के लिए 'रेड रॉट' बीमारी और 'अल नीनो' को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, विपक्ष ने सरकार की चीनी नीति, किसानों के बकाया भुगतान और गन्ने को एथेनॉल बनाने में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि करीब एक महीने में ही चीनी की खुदरा कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
