Summer Special Trains: भारतीय रेलवे 3 महीनों में चलाएगा 18,262 समर स्पेशल ट्रेनें! गर्मियों में ट्रिप का प्लान है तो चेक करें ये लिस्ट

Summer Special Trains: इस भीषण गर्मी में ट्रेन से सफर करना आम दिनों के मुकाबले काफी कम तनाव भरा हो सकता है। जी हां, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की मौसमी भीड़ को संभालने के लिए बड़ी तैयारी की है। अप्रैल के मध्य से जुलाई के मध्य तक भारी मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे ने पूरे देश में 18,262 'समर स्पेशल' ट्रेनें चलाने की घोषणा की है

अपडेटेड Apr 21, 2026 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Summer Special Trains: इस प्रचंड गर्मी में लोगों को ट्रेन से सफर करने में कोई दिक्कत नहीं होगी

Summer Special Trains: भारतीय रेलवे ने अप्रैल से जुलाई के बीच 18,262 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। भारतीय रेलवे 2026 के प्रचंड गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए 'समर स्पेशल' ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने देश भर में बड़ी संख्या में स्पेशन ट्रेनों को मंजूरी देकर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। 15 अप्रैल, 2026 से 15 जुलाई, 2026 के बीच कुल 908 समर स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी गई है। ये ट्रेनें यात्रा की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए 18,262 फेरे लगाएंगी।

इनमें से 660 ट्रेनों (जिनमें 11,294 फेरे शामिल हैं) के बारे में पहले ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि नियोजित सेवाओं का एक बड़ा हिस्सा यात्रियों के लिए बुकिंग और यात्रा की योजना बनाने के उद्देश्यों को लेकर काफी पहले से उपलब्ध है। यह व्यापक योजना गर्मी की छुट्टियों, त्योहारों और यात्रा के अन्य व्यस्त महीनों के दौरान भारतीय रेलवे के सक्रियता को दर्शाती है।

जोन-वार डिटेल्स

  • दक्षिण मध्य रेलवे 124 ट्रेनों (1,184 ट्रिप) की मंजूरी और 76 ट्रेनों (324 ट्रिप) की नोटिफिकेशन के साथ सबसे आगे है।
  • पश्चिमी रेलवे ने 106 ट्रेनों (2,078 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है। इनमें से 92 ट्रेनों (1,667 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
  • उत्तर पश्चिमी रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,245 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है। वहीं, 62 ट्रेनों (1,878 ट्रिप) को अधिसूचित कर दिया है।
  • उत्तरी रेलवे ने 76 ट्रेनों (2,090 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है। इनमें से 56 ट्रेनों (1,535 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
  • सेंट्रल रेलवे ने 74 ट्रेनों (3,082 ट्रिप) को मंजूरी दी है, जिनमें से 70 ट्रेनों (2,238 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
  • दक्षिणी रेलवे ने 72 ट्रेनों (558 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 38 ट्रेनों (133 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 64 ट्रेनों (2,711 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है। इनमें से 38 ट्रेनों (1,060 ट्रिप) को अधिसूचित कर दिया गया है।
  • उत्तर मध्य रेलवे ने 54 ट्रेनों (1,163 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 46 ट्रेनों (688 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
  • उत्तर पूर्वी रेलवे ने 52 ट्रेनों (814 ट्रिप) को मंजूरी दी है। इनमें से 34 ट्रेनों (477 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 28 ट्रेनों (410 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (88 ट्रिप) की सूचना जारी कर दी गई है।
  • पश्चिम मध्य रेलवे ने 28 ट्रेनों (408 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (192 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।
  • पूर्वी रेलवे ने 24 ट्रेनों (392 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 10 ट्रेनों (276 ट्रिप) को अधिसूचित कर दिया गया है।
  • नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने 24 ट्रेनों (220 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है। इनमें से 20 ट्रेनों (141 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।


- दक्षिण पूर्वी रेलवे ने 20 ट्रेनों (276 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 18 ट्रेनों (250 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।

- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों (122 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है। वहीं, इनमें से 8 ट्रेनों (70 ट्रिप) को अधिसूचित कर दिया गया है।

- दक्षिण पश्चिमी रेलवे ने 76 ट्रेनों (509 ट्रिप) को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 56 ट्रेनों (277 ट्रिप) को अधिसूचित किया गया है।

स्पेशल ट्रेनों का मकसद

अधिक मांग वाले रूट्स पर विशेष ट्रेनों को तैनात करके भारतीय रेलवे यह सुनिश्चित कर रहा है कि गर्मियों की भीड़भाड़ के दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

- स्पेशल ट्रेन का मकसद यात्रा के व्यस्त मौसम के दौरान वेटिंग लिस्ट को कम करना।

- अतिरिक्त बर्थ और यात्रा के पुष्ट विकल्प उपलब्ध कराना।

- प्रमुख शहरों और क्षेत्रों के बीच संपर्क को बढ़ाना।

- सुगम और अधिक आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करना।

ये भी पढ़ें- Benjamin Netanyahu: इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, इस देश के प्रधानमंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।