Get App

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने उठाया खतरनाक कदम, लड़की की गर्दन पर चाकू रख हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर...

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की स्कूल से घर लौट रही थी तभी आरोपी ने अचानक रास्ता रोका और चाकू निकालकर लड़की की गर्दन पर लगा दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक लगातार लड़की को धमका रहा था, जबकि आसपास जमा भीड़ उसे समझाने की कोशिश कर रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 10:53 PM
एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने उठाया खतरनाक कदम, लड़की की गर्दन पर चाकू रख हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर...
महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक नाबालिग लड़के ने एक स्कूल की छात्रा को पकड़कर चाकू से धमकाया। फिर उसने लोगों को पास आने से भी रोका। आरोपी ने लड़की के गर्दन पर चाकू रखा हुआ था और इस कारण कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं जा पाया। ये पूरी घटना भले किसी फिल्म के एक्शन सीन सा लगे पर सतारा में युवक के इस हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया।

चाकू की नोक पर लड़की को बनाया बंधक

बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की स्कूल से घर लौट रही थी तभी आरोपी ने अचानक रास्ता रोका और चाकू निकालकर लड़की की गर्दन पर लगा दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक लगातार लड़की को धमका रहा था, जबकि आसपास जमा भीड़ उसे समझाने की कोशिश कर रही थी। तभी, एक युवक पीछे से आता है और लड़की को बचाता है। वह लड़के से चाकू छीन लेता है, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग उसकी मदद करते हैं और युवक को पड़क लेते हैं।

लोगों ने हिम्मत से बची जान

वहीं युवक के चंगुल से लड़की को छुड़ाने के बाद लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार, यह आरोपी पहले भी पीड़िता को परेशान कर चुका था। फिलहाल आरोपी को शाहूपुरी पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से की लहर है. लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी लड़की का पीछा करता था और उसे परेशान करता था, लेकिन समय रहते कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं इस पूरे मामले पर सतारा पुलिस ने जानकारी दी कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पॉक्सो, छेड़छाड़, आर्म्स एक्ट और चोट पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें