Get App

'कोई रोक थोड़े देगा...', अनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, फिर कही ये बात

अनुष्का यादव से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा, "हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं, इसलिए मैं उनसे मिलने आया। मुझे कहीं आने-जाने से कोई नहीं रोक सकता। मैं सभी के संपर्क में हूं।" बता दें कि अनुष्का यादव, वही महिला हैं, जिनका तेज प्रताप यादव के साथ 12 साल से रिश्ते में होने का दावा किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 10:03 PM
'कोई रोक थोड़े देगा...', अनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, फिर कही ये बात
Tej Pratap and Anushka Yadav: तेज प्रताप यादव ने पोस्ट में कहा था कि वह एक युवती के साथ रिलेशनशिप में हैं

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार से निकाले जाने के एक महीने बाद तेजप्रताप यादव सोमवार को अनुष्का यादव से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। वहीं अनुष्का यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, "मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए मिलने आया हूं। कोई रोक थोड़े देगा।" बता दें कि अनुष्का यादव, वही महिला हैं, जिनका तेज प्रताप यादव के साथ 12 साल से रिश्ते में होने का दावा किया गया था।

मुलाकात के बाद कही ये बात

अनुष्का यादव से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने मीडिया से कहा, "हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं, इसलिए मैं उनसे मिलने आया। मुझे कहीं आने-जाने से कोई नहीं रोक सकता। मैं सभी के संपर्क में हूं।" बता दें कि मई में एक फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की गई थी। पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों पिछले 12 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। उसी के बाद यह मामला चर्चा में आया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें