Get App

Chennai Triple Murder: पत्नी की इज्जत बचाने पर आरोपियों ने की महिला, बच्चे और पति की हत्या, मौके से चार गिरफ्तार

Chennai Triple Murder: चेन्नई में एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और उनके दो साल के बच्चे की कुछ अन्य प्रवासी मजदूरों ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 8:44 AM
Chennai Triple Murder: पत्नी की इज्जत बचाने पर आरोपियों ने की महिला, बच्चे और पति की हत्या, मौके से चार गिरफ्तार
पत्नी की इज्जत बचाने पर आरोपियों ने की महिला, बच्चे और पति की हत्या

Chennai Triple Murder: चेन्नई में एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और उनके दो साल के बच्चे की कुछ अन्य प्रवासी मजदूरों ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था।

बता दें कि यह मामला सोमवार को सामने आया, जब शहर के एक पॉश रिहायशी इलाके में एक व्यक्ति का शव बोरी में भरा हुआ मिला। राहगीरों ने बोरी से खून बहता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान, मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले गौरव कुमार के रूप में हुई, जो चेन्नई के थारामानी इलाके में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। CCTV फुटेज में दो लोग दोपहिया वाहन पर बोरी ले जाते हुए दिखाई दिए।

पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें