उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर लखनऊ ने हाल ही में एक अनोखी उपलब्धि हासिल की है। इस शहर के खानपान की विरासत को यूनेस्को की दुनिया में बेहतरीन खानपान वाली जगहों की सूची में शामिल किया गया है। गुरुवार को यूनेस्को की तरफ से Creative City of Gastronomy का प्रमाण पत्र लखनऊ भेजा गया, जिसे शहर की मेयर सुषमा खरकवाल को सौंपा गया। यूनेस्को ने यह प्रमाणपत्र और सम्मान पत्र प्रदेश सरकार को भेजा था, जिसे बाद में शहर की महापौर को प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ यूनेस्को की ओर से 2026 में मोरक्को में आयोजित सम्मेलन का आमंत्रण भी भेजा है।
