Get App

Delhi Road Projects 2026: दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म, इन रोड पर बनेंगे तीन नए फ्लाईओवर, सरकार ने दी मंजूरी

Delhi Road Projects 2026: दिल्ली सरकार ने शहर में यातायात की भीड़ कम करने के लिए तीन सड़क परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि सरकार जनकपुरी-पंखा रोड पर एक नया फ्लाईओवर बनाएगी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 9:58 AM
Delhi Road Projects 2026: दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म, इन रोड पर बनेंगे तीन नए फ्लाईओवर, सरकार ने दी मंजूरी
दिल्ली में जाम की समस्या होगी खत्म, इन रोड पर बनेंगे तीन नए फ्लाईओवर

Delhi Road Projects 2026: दिल्ली सरकार ने शहर में यातायात की भीड़ कम करने के लिए तीन सड़क परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री परवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बता दें कि सरकार जनकपुरी-पंखा रोड पर एक नया फ्लाईओवर बनाएगी और जखीरा और सीलमपुर फ्लाईओवरों की मरम्मत करेगी।

परवेश सिंह ने कहा, "दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी भर में सुरक्षित सड़कें, सुगम यातायात और मजबूत बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करना तथा जलभराव की समस्या का समाधान करना है।"

उन्होंने बताया कि PWD जनकपुरी-पंखा रोड पर DESU कॉलोनी से जनकपुरी D-ब्लॉक तक फ्लाईओवर के लिए पहले एक व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Study) और बाद में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की योजना बना रहा है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा, “हम आगे की योजना बना रहे हैं, जहां ट्रैफिक जाम बढ़ रहा है। जनकपुरी-पंखा रोड के लिए एक स्थायी, सुव्यवस्थित समाधान की आवश्यकता है और यह DPR उस दिशा में पहला कदम है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें