Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भी खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी में तेज आंधी, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। यह मौसम चेतावनी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में मौसम की स्थिति प्रभावित होने के मद्देनजर जारी की गई है।
