Get App

UP News: मुजफ्फरनगर मदरसे में 70 साल के मौलाना ने नाबालिग छात्र से किया कुकर्म, गिरफ्तार

UP News: मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे में 11 साल के एक मदरसा छात्र के साथ 70 वर्षीय उसके टीचर मौलाना ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। SP (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मदरसा टीचर इकबाल के खिलाफ POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 7:25 PM
UP News: मुजफ्फरनगर मदरसे में 70 साल के मौलाना ने नाबालिग छात्र से किया कुकर्म, गिरफ्तार
UP News: 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म के आरोप में पुलिस ने 70 वर्षीय मौलाना इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है

UP News: उत्तर प्रदेश के एक मदरसे में 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे से कुकर्म के आरोप में पुलिस ने 70 वर्षीय एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार (23 मार्च) को बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर कस्बे में 11 साल के एक मदरसा छात्र के साथ 70 वर्षीय उसके टीचर मौलाना ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक (SP ग्रामीण) आदित्य बंसल ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मदरसा टीचर इकबाल के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता और पॉक्‍सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होने के बाद की। वायरल वीडियो में मौलाना पीड़ित लड़के के साथ दुष्कर्म करते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित छात्र के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनका लड़का मदरसा का छात्र है। उसके टीचर इकबाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे किसी से भी इस बारे में बात न करने की धमकी दी।

SP आदित्य बंसल ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब टीचर के इस घिनौने कृत्य का एक वीडियो सार्वजनिक हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जब वीडियो बच्चे के परिवार तक पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। परिवार ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग ने परिवार वालों को बताया कि मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। उसने बताया कि क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर कुकर्म करता था। साथ ही छात्र को धमकाता था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। वीडियो ईद की रात यानी 21 मार्च का बताया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें