UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार रात प्रतिमा विसर्जित करने नदी में उतरे 11 लड़के डूब गए। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की डूबकर मौत हो गई। पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर चार लोगों को बाहर निकाला लिया गया है। इनमें से तीन लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया। बाहर निकाले गए एक अन्य शख्स का इलाज जारी है। सूचना पर खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।