Get App

उत्तरकाशी में बादल फटने से हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत, सात के मरने की आशंका

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस के कर्मियों सहित बचाव दल ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया, तो उन्होंने मलबे से दो शव बरामद किए। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले 55 साल के दूजे लाल के शव, नेपाल के रहने वाले 43 साल के केवल बिष्ट को बरामद कर लिया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2025 पर 11:05 PM
उत्तरकाशी में बादल फटने से हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत, सात के मरने की आशंका
उत्तरकाशी में बादल फटने से हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत, सात के मरने की आशंका

उत्तरकाशी में रविवार तड़के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलाई बेंड के पास एक कैंप साइट पर बादल फटने से हुए भीषण भूस्खलन में दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सात अन्य के मारे जाने की आशंका है। यह घटना रात करीब 1 बजे, नेशनल हाईवे पर बारकोट तहसील में पालीगाड़ से करीब 5 किलोमीटर आगे हुई। भूस्खलन के समय कैंप साइट पर 29 लोग मौजूद थे। इनमें से 20 को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस के कर्मियों सहित बचाव दल ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया, तो उन्होंने मलबे से दो शव बरामद किए।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले 55 साल के दूजे लाल के शव, नेपाल के रहने वाले 43 साल के केवल बिष्ट को बरामद कर लिया गया।

अभी भी लापता लोगों की पहचान नेपाल के रहने वाले 37 साल के रोशन चौधरी, 40 साल के अनवीर धामी, 60 साल के कल्लूराम चौधरी और 32 साल के मनीष धामी और देहरादून निवासी 38 साल के जयचंद उर्फ ​​बॉबी, 22 साल के छोटू, 22 साल के प्रियांश के रूप में की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें