Get App

क्यों गिर रहे टाटा ग्रुप के शेयर? रतन टाटा के निधन के बाद एक साल में ₹7 लाख करोड़ गंवाए

Tata Group Stocks: रतन टाटा के निधन को एक साल हो चुके हैं। इस एक साल में टाटा ग्रुप के कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू में लगभग 7 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट देखी गई है। टाटा ग्रुप की कुल 23 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। इन सभी कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू पिछले साल 9 अक्टूबर को 33.57 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर ₹26.39 लाख करोड़ पर आ गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 7:26 PM
क्यों गिर रहे टाटा ग्रुप के शेयर? रतन टाटा के निधन के बाद एक साल में ₹7 लाख करोड़ गंवाए
Tata Group Stocks: पिछले एक साल में तेजस नेटवर्क्स का शेयर 50 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है

Tata Group Stocks: रतन टाटा के निधन को एक साल हो चुके हैं। इस एक साल में देश के सबसे बड़े कारोबारी समूहों में से एक, टाटा ग्रुप के कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू में लगभग 7 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट देखी गई है। टाटा ग्रुप की कुल 23 कंपनियां शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। इन सभी कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू पिछले साल 9 अक्टूबर को 33.57 लाख करोड़ रुपये थी, जो अब घटकर ₹26.39 लाख करोड़ पर आ गया है। यानी करीब 21 प्रतिशत की गिरावट।

दिलचस्प बात यह है कि सेंसेक्स और निफ्टी ने इसी दौरान 0.8 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की है। वहीं बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 4.7 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 5.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इससे साफ है कि टाटा ग्रुप की कंपनियों में इनके बेंचमार्क इंडेक्सों की तुलना में कहीं अधिक गिरावट आई है।

एक साल पहले 9 अक्टूबर 2024 को 86 साल की उम्र में रतन टाटा के निधन ने पूरे देश को झकझोर दिया। शेयर बाजार में यह चर्चा है कि क्या उनके जाने से निवेशकों के भरोसे पर असर पड़ा है, जिसके चलते टाटा ग्रुप की कंपनियों में गिरावट आई? हालांकि एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह गिरावट उनके न रहने की वजह से नहीं, बल्कि ग्लोबल आर्थिक परिस्थितियों और सेक्टर-विशेष से जुड़ी चुनौतियों के कारण हुई है। ग्लोबल स्तर पर मांग में सुस्ती, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वार, और घरेलू कंज्पम्शन में सुस्ती ने टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के प्रदर्शन पर असर डाला है।

किन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें