Thalapathy Vijay News: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई) को शपथ लेने के बाद कहा कि वह अपनी सरकार में एकमात्र सत्ता का केंद्र होंगे। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने खुद को साधारण बैकग्राउंड से आने वाले एक आम आदमी के रूप में पेश करने की कोशिश की। विजय ने कहा कि वह गरीबी और भूख से भलीभांति परिचित हैं, क्योंकि उनका जन्म कड़ी मेहनत करके सिनेमा जगत में सफलता प्राप्त करने की चाहत रखने वाले एक साधारण सहायक फिल्म निर्देशक के बेटे के रूप में हुआ था। लेकिन अब लोयला स्कूल में उनके साथ पढ़ चुके एक राइटर ने विजय के इस दावे को 'बकवास' करार दिया है।
