भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 26 मई के लिए एक बड़ा वेदर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD की इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 26 मई को बिहार और झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ (Thundersquall) भी दस्तक देगा। वहीं साउथवेस्ट मानसून की रफ्तार भी लगातार मजबूत हो रही है। मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके और आगे जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
