Get App

Kal Ka Mausam 31 May: इन 19+ राज्यों में भारी आंधी तूफान और हैवी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कहां कहां आयेगा बवंडर

Weather Report 31 May: इसी वजह से 31 मई को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, ओले और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को फिलहाल गहरे समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। अपने इलाके में आंधी या बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित जगहों (पक्के मकानों) के अंदर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2026 पर 5:40 PM
Kal Ka Mausam 31 May: इन 19+ राज्यों में भारी आंधी तूफान और हैवी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कहां कहां आयेगा बवंडर
Kal Ka Mausam 31 May: इन 19+ राज्यों में भारी आंधी तूफान और हैवी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कहां कहां आयेगा बवंडर

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों के साथ-साथ यह लक्षद्वीप तक पहुंच चुका है। अगले 4 से 5 दिनों में इसके केरल और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए बिल्कुल अनुकूल माहौल बना हुआ है। इसी वजह से 31 मई को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, ओले और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश कहां-कहां होगी?

31 मई को देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, ओडिशा, कर्नाटक का दक्षिणी हिस्सा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें