देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। एक तरफ जहां उत्तर भारत सूरज की तपिश और भीषण लू से झुलस रहा है, वहीं दूसरी तरफ मानसून की बढ़ती रफ़्तार और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने 24 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का माहौल बना दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 19 मई 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार वाले भीषण अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
