Justice GR Swaminathan: मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन को लेकर बड़ा विवाद सामने या रहा है। इंडिया ब्लॉक के 100 से अधिक सांसदों ने उनके खिलाफ कदाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग करते हुए लोकसभा में एक प्रस्ताव पेश किया है। डीएमके, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वाम दलों के सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित इंडिया ब्लॉक के इस महाभियोग प्रस्ताव में न्यायमूर्ति स्वामीनाथन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं वो और उनके क्या है आरोप।
